भारत की भूमि रहस्यों, इतिहास और लोककथाओं से भरी है। यहां के पुराने किले, वीरान इमारतें और सुनसान रास्ते कई डरावनी कहानियों से जुडे होने के कारण भूतिया माने जाते हैं। लोग मानते हैं कि कुछ जगहों पर अजीब आवाजें, अनहोनियां और रहस्यमयी परछाइयां दिखाई देती हैं और महसूस होती हैं। इन्हीं अनुभवों के कारण ये जगहें अलौकिक मान्यताओं से जुड जाती हैं।ऐतिहासिक घटनाएं, अचानक हुई मौतें और स्थानीय लोगों के अनुभव इन जगहों को भूतिया कहानियों का हिस्सा बनाते हैं। इनसे जुडी कहानियां डर और रहस्य का माहौल पैदा करती हैं।

Haunted Places
भूतिया जगहें





• यहां भारत की ५ भूतिया जगहें के बारे में बताया गया हैं:

१. भानगढ किला, राजस्थान
२. डुमस बीच, गुजरात
३. ताज होटल, मुंबई
४. कृषि निकेतन, दिल्ली कैंट
५. कर्सियांग का डाउ हिल, पश्चिम बंगाल

१. भानगढ किला, राजस्थान:

Bhangarh Fort, Rajasthan
भानगढ किला, राजस्थान



भानगढ किला भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। १७वीं शताब्दी में बना यह किला अपनी खंडहर हालत और रहस्यमयी माहौल के लिए मशहूर है।

✓ इतिहास और श्राप की कहानी:

कहानी के अनुसार, एक तांत्रिक ने राजकुमारी रत्नावती को पाने के लिए काला जादू किया था। उसके श्राप से पूरा भानगढ उजड गया और आज भी यह किला डर से घिरा हुआ माना जाता है।

✓ स्थानीय लोगों की मान्यताएं:

स्थानीय लोग बताते हैं कि सूर्यास्त के बाद किले में अजीब-अजीब आवाजें और रहस्यमयी परछाइयां महसूस होती हैं। इसी कारण यहां रात में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।

२. डुमस बीच, गुजरात:

Dumas Beach, Gujarat
डुमस बीच, गुजरात



डुमस बीच अपनी काली रेत और रहस्यमयी घटनाओं की वजह से गुजरात की सबसे होन्टेड जगहों में माना जाता है।

✓ श्मशान भूमि होने के कारण डरावनी अनुभूति:

कभी यह क्षेत्र श्मशान भूमि था, इसलिए लोग यहां अजीब ऊर्जा और अचानक ठंडी हवा महसूस होने की बात बताते हैं।

✓ रात में अजीब आवाजें और परछाइयां दिखाई देना:

स्थानीय लोगों और यात्रियों का दावा है कि रात में बीच पर रहस्यमयी आवाजें और अजीब परछाइयां दिखाई देती हैं, जिससे यह जगह और भी डरावनी लगती है।

३. ताज होटल, मुंबई:

Taj Hotel, Mumbai
ताज होटल, मुंबई



मुंबई का ताज होटल अपनी खूबसूरती के साथ एक रहस्यमयी कहानी के लिए भी प्रसिद्ध है। कई लोग इसे होन्टेड गतिविधियों से जोडते हैं।

✓ ‘वाजी’ इंजीनियर की आत्मा की कहानी:

कहानी के अनुसार, होटल की गलत दिशा में बनी डिजाइन से दुखी होकर इंजीनियर ‘वाजी’ ने अपनी जान दे दी थी। माना जाता है कि उनकी आत्मा अब भी होटल के कुछ हिस्सों में दिखाई देती है।

✓ यहां काम करने वाले कर्मचारियों के दावे:

कई कर्मचारियों ने खाली कमरों में हलचल होना, परछाइयां दिखाई देना और अचानक दरवाजे खुलने-बंद होने जैसी घटनाएं महसूस करने की बात कही है, जो होटल को रहस्यमयी बना देती हैं।

४. कृषि निकेतन, दिल्ली कैंट:

Krishi Niketan, Delhi Cantt
कृषि निकेतन, दिल्ली कैंट



दिल्ली कैंट का कृषि निकेतन अपनी रात की डरावनी घटनाओं के कारण राजधानी की होन्टेड जगहों में गिना जाता है।

✓ सफेद साडी वाली औरत की कहानी:

लोगों के अनुसार, रात में यहां सफेद साडी पहने एक औरत सडक पर दिखाई देती है और गाडियों का पीछा करती है, जिससे इस जगह का रहस्य ओर बढ जाता है।

✓ रोड पर घटने वाली घटनाएं:

कई लोगों ने रात में गाडियों के अचानक रुक जाने, अजीबोगरीब आवाजें आना और रहस्यमयी परछाइयां को देखने का दावा किया है, जो इस सडक को ओर भी डरावना बनाती हैं।

५. कर्सियांग का डाउ हिल, पश्चिम बंगाल:

Dow Hill-Kurseong, West Bengal
डाउ हिल-कर्सियांग, पश्चिम बंगाल



कर्सियांग का डाउ हिल अपने शांत लेकिन डरावने माहौल के कारण पश्चिम बंगाल की सबसे होन्टेड जगहों में से एक माना जाता है।

✓ ‘हेडलेस बोय’ की अफवाह:

लोगों का दावा है कि यहां एक सिर कटे लडके की परछाई सडक पर चलते हुए दिखाई देती है, जो इस जगह को ओर भी रहस्यमयी बनाती है।

✓ जंगल में होने वाली अजीब हरकतें:

जंगल में अजीब आवाजें, कदमों की आहट और अनजानी मौजूदगी महसूस होने जैसी घटनाएं अक्सर सुनाई जाती हैं, जिससे डाउ हिल और भी डरावना लगता है।


भारत की होन्टेड जगहें रहस्य, इतिहास और लोककथाओं का अनोखा मिश्रण पेश करती हैं, जो लोगों की जिज्ञासा को हमेंशा जगाए रखती है। कई कहानियां लोकविश्वास पर आधारित हैं, लेकिन वैज्ञानिक प्रमाण कम मिलते हैं। फिर भी स्थानीय अनुभव इन स्थानों को रहस्यमयी बनाए रखते हैं। आज ये जगहें रोमांच और जांच पसंद करने वालों के लिए खास आकर्षण हैं। इनके आसपास का रहस्य अब भी लोगों की कल्पना और उत्सुकता को जीवित रखता है।

0 टिप्पणियाँ