२०२६ में सिक्किम घूमना प्रकृति प्रेमियों और शांति चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। हिमालय की खूबसूरत वादियां, बर्फीले पहाड, साफ वातावरण और बौद्ध संस्कृति इसे खास बनाते हैं। बेहतर सडकें, होटल और ओर्गेनिक लाइफस्टाइल के कारण सिक्किम २०२६ में और भी आकर्षक डेस्टिनेशन बन गया है। फैमिली, हनीमून या सोलो ट्रिप - हर तरह के यात्रियों के लिए सिक्किम एक परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है।

Sikkim Travel 2026
सिक्किम यात्रा २०२६


• सिक्किम जाने का सही समय:


सिक्किम घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर तक होता है, जब मौसम सुहावना और साफ रहता है। इस दौरान घूमने, फोटोग्राफी और नेचर एक्सप्लोर करने का बेहतरीन अनुभव मिलता है।


अगर आप बर्फबारी देखना चाहते हैं तो दिसंबर से फरवरी का समय अच्छा है, लेकिन ठंड ज्यादा होती है। हर मौसम में सिक्किम की खूबसूरती अलग अंदाज में देखने को मिलती है।


• सिक्किम में घूमने की मुख्य जगहें:


सिक्किम की खूबसूरती उसकी प्राकृतिक और सांस्कृतिक जगहों में साफ दिखाई देती है:


१. गंगटोक:



गंगटोक सिक्किम की राजधानी हैं। गंगटोक बौद्ध मठों, लोकल मार्केट और केबल कार के लिए प्रसिद्ध हैं। ज्यादातर यहीं से टूर की शुरुआत होती है।


२. नाथुला पास:



नाथुला पास भारत-चीन सीमा पर स्थित एक ऐतिहासिक दर्रा हैं। यहां से बर्फबारी और ऊंचे पहाडों का शानदार नजारा दिखाई देता हैं। नाथुला पास एडवेंचर और देशभक्ति का अनोखा अनुभव प्रदान करता हैं।


३. त्सोगमो झील:



नीले पानी और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध। त्सोगमो झील फोटोग्राफी और नेचर लवर्स के लिए आदर्श जगह हैं।


४. लाचुंग:



लाचुंग एक खूबसूरत पहाडी गांव हैं। यहां बर्फीली वादियां और शांत माहौल रहता हैं।


५. युमथांग वैली:



युमथांग वैली “फूलों की घाटी” के नाम से मशहूर हैं। रंग-बिरंगे फूल, हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता इसे घूमने के लिए आदर्श बनाते हैं।


ये सभी जगहें मिलकर सिक्किम यात्रा को यादगार और खास बना देती हैं।


• सिक्किम यात्रा बजट २०२६:


✓ होटल खर्च:

बजट होटल: ₹१०००-₹२००० प्रति रात

मिड-रेंज होटल: ₹२५००-₹५००० प्रति रात


✓ खाना खर्च:

लोकल ढाबे और कैफे: ₹३००-₹७०० प्रति व्यक्ति प्रतिदिन

अच्छे रेस्टोरेंट में खर्च थोडा सा ज्यादा हो सकता है।


✓ ट्रांसपोर्ट खर्च:

लोकल टैक्सी और शेयर कैब किफायती होते हैं।

नाथुला पास, लाचुंग और युमथांग वैली के लिए टैक्सी खर्च ज्यादा हो सकता हैं।


✓ परमिट खर्च:

नाथुला पास और नोर्थ सिक्किम के लिए जरूरी परमिट जरूरी हैं।

ट्रैवल एजेंट के जरिए आसानी से उपलब्ध हैं और खर्च कम हैं।


✓ कुल अनुमानित बजट:

५-७ दिन की यात्रा: लगभग ₹१५००० से ₹४०००० प्रति व्यक्ति


• सिक्किम परमिट और जरूरी दस्तावेज:


✓ भारतीय पर्यटकों के लिए परमिट:

नाथुला पास, लाचुंग, लाचेन और युमथांग वैली जाने के लिए परमिट जरूरी होता है।

परमिट स्थानीय ट्रैवल एजेंट या होटल के माध्यम से आसानी से बनवाया जा सकता है।

वेलिड फोटो आईडी (आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट) अनिवार्य है।


✓ विदेशी पर्यटकों के लिए परमिट:

सिक्किम में प्रवेश के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) आवश्यक है।

यह परमिट गंगटोक, सिलीगुडी या भारत के कुछ चुनिंदा एयरपोर्ट से मिल जाता है।

पासपोर्ट, वेलिड वीजा और पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी है।


✓ महत्वपूर्ण जानकारी:

परमिट आमतौर पर सीमित दिनों के लिए मान्य होता है।

मौसम या सुरक्षा कारणों से कुछ जगहें अस्थायी रूप से बंद हो सकती हैं।


• सिक्किम यात्रा टिप्स:


✓ ऊंचाई का ध्यान रखें:

नाथुला पास और नोर्थ सिक्किम जैसी ऊंचाई वाली जगहों पर धीरे-धीरे घूमें।

ज्यादा पानी पिएं और पहले दिन ज्यादा थकान वाले काम से बचें।


✓ मौसम के अनुसार तैयारी करें:

ठंडे मौसम के लिए गर्म कपडे और बरसात के सीजन में रेनकोट जरूर रखें।

अचानक मौसम बदलने की संभावना रहती है, इसलिए फ्लेक्सिबल प्लान बनाएं।


✓ लोकल संस्कृति का सम्मान करें:

मठों और धार्मिक स्थलों पर शांत व्यवहार और सही ड्रेस कोड अपनाएं।

स्थानीय लोगों की परंपराओं और नियमों का सम्मान करें।


✓ अन्य जरूरी सलाह:

नेटवर्क कुछ इलाकों में कमजोर हो सकता है।

सिक्किम एक साफ-सुथरा राज्य है, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें।

0 टिप्पणियाँ