पिछले कुछ सालों में भारत में रोड ट्रिप का क्रेज तेजी से बढा है। लोग अब सिर्फ मंजिल तक जल्दी पहुंचने के बजाय, सफर को जीना चाहते हैं। यही वजह है कि फ्लाइट की जगह रोड ट्रिप्स लोगों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। जहां फ्लाइट आपको सीधे डेस्टिनेशन पर उतार देती है, वहीं रोड ट्रिप रास्ते की हर कहानी, हर नजारे और हर मोड को खास बना देती है।

Road Trip In India
रोड ट्रिप



भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में रोड ट्रिप्स सिर्फ ट्रैवल नहीं, बल्कि एक पूरा अनुभव हैं। पहाड, समुद्र, रेगिस्तान, जंगल - सब कुछ सडकों के जरिये देखने का मजा ही अलग है।

• भारत में रोड ट्रिप्स का असली मजा:


✓ खुली सडकें और बदलते नजारे:

भारत की सडकों पर सफर करते हुए हर कुछ किलोमीटर में नजारे बदल जाते हैं। कहीं हरे-भरे खेत, कहीं पहाडों की घुमावदार सडकें, तो कहीं समुद्र के किनारे चलती लंबी ड्राइव - यही रोड ट्रिप्स की असली खूबसूरती है।

✓ छोटे शहर और लोकल कल्चर:

रोड ट्रिप्स की सबसे बडी खासियत है रास्ते में मिलने वाले छोटे कस्बे, ढाबे और लोकल लोग। फ्लाइट में ये सब कहां देखने को मिलता है। लोकल खाना, क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति को करीब से जानने का मौका रोड ट्रिप ही देती है।

✓ आजादी और एडवेंचर का एहसास:

जहां चाहें रुकना, फोटो लेना, रास्ता बदल लेना - यह आजादी रोड ट्रिप को एडवेंचर से भर देती है। यही वजह है कि युवाओं के साथ-साथ फैमिली और कपल्स भी अब रोड ट्रिप्स को पसंद कर रहे हैं।

• भारत की बेस्ट रोड ट्रिप्स:


१. मनाली से लेह:


रूट: मनाली - केलांग - सरचू - लेह
दूरी/समय: लगभग ४७० किमी, २-३ दिन
बेस्ट समय: जून से सितंबर
क्यों खास: ऊंचे पहाडी दर्रे, बर्फीले नजारे और एडवेंचर का असली मजा

२. दिल्ली से स्पीति वैली:


रूट: दिल्ली - शिमला - किन्नौर - स्पीति
दूरी/समय: लगभग ७३० किमी, ४-५ दिन
बेस्ट समय: मई से अक्टूबर
क्यों खास: शांत घाटियां, मठ और ओफबीट एक्सपीरियंस

३. मुंबई से गोवा:


रूट: मुंबई - पुणे - कोल्हापुर - गोवा
दूरी/समय: लगभग ५९० किमी, १०-१२ घंटे
बेस्ट समय: अक्टूबर से मार्च
क्यों खास: वेस्टर्न घाट्स, फूड स्टोप्स और बीच वाइब्स

४. चेन्नई से पोंडिचेरी:


रूट: ईस्ट कोस्ट रोड (ECR)
दूरी/समय: १५० किमी, ३-४ घंटे
बेस्ट समय: साल भर
क्यों खास: समुद्र के साथ चलती स्मूद ड्राइव

५. गुवाहाटी से तवांग:


रूट: गुवाहाटी - तेजपुर - बमडिला - तवांग
दूरी/समय: ५१० किमी, २-३ दिन
बेस्ट समय: मार्च से अक्टूबर
क्यों खास: नोर्थ-ईस्ट की अनछुई खूबसूरती और पहाडी रास्ते

• सीजन के हिसाब से रोड ट्रिप्स:


गर्मियों में: मनाली-लेह, स्पीति वैली, उत्तराखंड
मोनसून में: मुंबई-गोवा, लोनावला, मेघालय
सर्दियों में: राजस्थान, गुजरात, दक्षिण भारत की ड्राइव्स

सही सीजन चुनना रोड ट्रिप को सुरक्षित और यादगार बनाता है।

• रोड ट्रिप पर जाने से पहले जरूरी टिप्स:


गाडी की पूरी सर्विस और टायर चेक करें
फर्स्ट-एड, टूल किट और जरूरी डोक्यूमेंट रखें
बजट पहले से तय करें (फ्यूल, स्टे, फूड)
लंबे रूट पर होटल/होमस्टे पहले बुक करें
पहाडी इलाकों में ड्राइविंग के नियम समझें

• रोड ट्रिप और फ्लाइट दोनों में से कौन बेहतर?


खर्च:

रोड ट्रिप अक्सर फ्लाइट से सस्ती पडती है, खासकर जब दोस्तों या फैमिली के साथ जाएं।

एक्सपीरियंस:

फ्लाइट सिर्फ मंजिल देती है, जबकि रोड ट्रिप पूरी जर्नी का मजा देती हैं।


भारत की रोड ट्रिप्स सिर्फ सफर नहीं, एक यादगार अनुभव हैं। जब रास्ते ही इतने खूबसूरत हों, तो फ्लाइट की क्या जरूरत? अगर आप ट्रैवल को महसूस करना चाहते हैं, तो कम से कम एक बार भारत की बेस्ट रोड ट्रिप जरूर प्लान करें।

अब देर किस बात की? अपनी अगली रोड ट्रिप आज ही प्लान कीजिए और सफर को जीना शुरू कीजिए।

0 टिप्पणियाँ