२६ जनवरी पर घूमने का प्लान हैं? भारत की ये जगहें मिस मत करना
२६ जनवरी भारत का सबसे गौरवशाली राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन पूरे देश में देशभक्ति का माहौल होता है, सरकारी छुट्टी रहती है और कई शहरों में खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यही वजह है कि २६ जनवरी घूमने के लिए भी एक शानदार मौका बन जाता है।
![]() |
| गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं |
• २६ जनवरी के दिन भारत में घूमने की सबसे बेहतरीन जगहें:
१. दिल्ली - गणतंत्र दिवस की राजधानी
दिल्ली २६ जनवरी पर घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगह है। यहां देश की सबसे बडी गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित होती है।
✓ दिल्ली में घूमने के प्रमुख स्थान:
कर्तव्य पथ (राजपथ) पर गणतंत्र दिवस की परेड
इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन
लाल किला और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक
कुतुब मीनार और लोटस टेंपल
२६ जनवरी पर दिल्ली का माहौल देशभक्ति से भर जाता है, जो हर भारतीय को गर्व का एहसास कराता है।
२. अमृतसर - देशभक्ति और श्रद्धा का संगम
अमृतसर पंजाब का सबसे प्रसिद्ध शहर है, जहां देशभक्ति और आध्यात्मिकता दोनों का अनुभव मिलता है।
✓ अमृतसर में घूमने की खास जगहें:
स्वर्ण मंदिर(गोल्डन टेम्पल)
वाघा बोर्डर परेड
जलियांवाला बाग
स्थानीय पंजाबी बाजार
२६ जनवरी पर वाघा बोर्डर की परेड देखने का अनुभव बेहद रोमांचक होता है।
३. जयपुर - राजस्थान की शाही विरासत
अगर आप इतिहास और संस्कृति पसंद करते हैं, तो जयपुर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
✓ जयपुर में घूमने लायक स्थान:
आमेर किला
हवा महल
सिटी पैलेस
जंतर मंतर
२६ जनवरी पर यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं, जो यात्रा को और खास बना देते हैं।
४. गोवा - छुट्टी और मस्ती का परफेक्ट कोम्बिनेशन
अगर आप समुद्र तट पर मस्ती करना पसंद करते हैं, तो गोवा २६ जनवरी पर घूमने के लिए शानदार जगह है।
✓ गोवा में देखने योग्य स्थान:
बागा बीच और कलंगुट बीच
फोर्ट अगुआडा
चर्च और कैफे
लोकल परेड और इवेंट्स
यहां आप गणतंत्र दिवस की छुट्टी को पूरी तरह एंजोय कर सकते हैं।
५. शिमला - सर्दियों में घूमने का मजा
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और सर्दियों में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है।
✓ शिमला में घूमने की जगहें:
रिज मैदान
मोल रोड
कुफरी
जाखू मंदिर
२६ जनवरी पर शिमला का मौसम ओर भी खूबसूरत हो जाता है।
६. वाराणसी - भारत की संस्कृति का अनुभव
वाराणसी भारत का सबसे प्राचीन शहर है, जहां आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव मिलता है।
✓ वाराणसी में घूमने के प्रमुख स्थान:
काशी विश्वनाथ मंदिर
गंगा घाट
दशाश्वमेध घाट की आरती
बनारस के बाजार
२६ जनवरी पर यहां विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जो यात्रा को यादगार बना देते हैं।
७. उदयपुर - झीलों का शहर
उदयपुर राजस्थान का सबसे खूबसूरत शहर माना जाता है।
✓ उदयपुर में घूमने लायक स्थान:
पिछोला झील
सिटी पैलेस
सज्जनगढ किला
लोकल बाजार
यह जगह कपल्स और फैमिली ट्रिप के लिए बहुत लोकप्रिय है।
• २६ जनवरी पर घूमने के फायदे:
✓ २६ जनवरी पर घूमने के कई फायदे हैं:
सरकारी छुट्टी का फायदा
देशभक्ति से भरा माहौल
सर्दियों का बेहतरीन मौसम
खास कार्यक्रम और परेड देखने का मौका
परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर
२६ जनवरी सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है, बल्कि भारत की संस्कृति, इतिहास और देशभक्ति को करीब से महसूस करने का अवसर है। अगर आप इस दिन यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली, अमृतसर, जयपुर, गोवा, शिमला, वाराणसी और उदयपुर जैसी जगहें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
इन जगहों पर जाकर आप न सिर्फ घूम सकते हैं, बल्कि गणतंत्र दिवस का असली महत्व भी महसूस कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ