भारत के मशहूर फिल्म शूटिंग लोकेशन्स जहां आप भी घूम सकते हैं
क्या आपने कभी किसी फिल्म का सीन देखकर सोचा है - “काश मैं भी इस जगह पर जा पाता!” यही है फिल्म टूरिज्म। जब लोग फिल्मों में दिखाई गई खूबसूरत लोकेशन्स से प्रेरित होकर उन जगहों पर घूमने जाते हैं, तो उसे फिल्म टूरिज्म कहा जाता है।
![]() |
| फिल्म शूटिंग लोकेशन्स |
आज के समय में बोलीवुड और साउथ फिल्मों ने भारत की कई जगहों को ग्लोबल पहचान दिलाई है। मनाली की वादियां, उदयपुर के महल, जयपुर के किले या लेह-लद्दाख की शानदार सडकें - ये सब सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि टूरिस्ट्स के लिए खुली हैं। लोग इन जगहों पर जाकर अपने पसंदीदा सीन को रिक्रिएट करना और “फिल्मी फील” लेना पसंद करते हैं।
१. मनाली - बोलीवुड की पसंदीदा वादियां:
मनाली लंबे समय से बोलीवुड की फेवरेट शूटिंग लोकेशन रही है। कई रोमांटिक और फैमिली फिल्मों की शूटिंग यहां की बर्फीली पहाडियों और हरे-भरे नजारों के बीच हुई है।
✓ घूमने की खास जगहें:
सोलंग वैली
हिडिंबा मंदिर
रोहतांग पास
✓ बेस्ट टाइम टू विजिट:
मार्च से जून (समर ट्रिप के लिए) और दिसंबर-जनवरी (बर्फ देखने के लिए)।
२. उदयपुर - रोयल पैलेस और झीलों का शहर:
उदयपुर को “सिटी ओफ लेक्स” कहा जाता है और इसकी शाही खूबसूरती ने कई फिल्मों को रोयल टच दिया है। झीलों के बीच बने महल और शानदार सनसेट व्यू इसे शूटिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
✓ घूमने लायक स्पोट्स:
सिटी पैलेस
लेक पिचोला
ताज लेक पैलेस
यहां घूमते वक्त आपको सच में राजसी एहसास होगा।
३. जयपुर - पिंक सिटी की फिल्मी लोकेशन्स:
जयपुर की ऐतिहासिक इमारतें और गुलाबी रंग की इमारतें इसे फिल्मों के लिए खास बनाती हैं। कई ड्रामा और रोयल बैकड्रोप वाली फिल्मों में यहां की झलक देखने को मिलती है।
✓ मुख्य आकर्षण:
हवा महल
आमेर किला
जल महल
यहां की रोयल वाइब हर ट्रैवलर को आकर्षित करती है।
४. लेह-लद्दाख - रोमांटिक और एडवेंचर शूटिंग स्पोट:
लेह-लद्दाख अपनी ऊंची पहाडियों, नीले आसमान और शांत झीलों के लिए मशहूर है। कई आइकोनिक सीन यहां फिल्माए गए हैं, जिनके बाद यह जगह ओर भी लोकप्रिय हो गई।
✓ देखने लायक जगहें:
पैंगोंग लेक
नुब्रा वैली
मैग्नेटिक हिल
✓ ट्रैवल टिप:
मई से सितंबर के बीच यात्रा करना बेहतर रहता है। ऊंचाई की वजह से पहले दिन आराम जरूर करें।
५. गोवा - बीच और पार्टी शूटिंग लोकेशन:
गोवा हमेशा से फिल्मों में मस्ती और पार्टी का प्रतीक रहा है। यहां के खूबसूरत बीच और नाइटलाइफ ने कई हिट फिल्मों को यादगार बनाया है।
✓ पोप्युलर बीच:
बागा बीच
अंजुना बीच
कलंगुट बीच
✓ घूमने का सही समय:
नवंबर से फरवरी।
७. ऊटी - साउथ और बोलीवुड का फेवरेट हिल स्टेशन:
ऊटी की हरी-भरी वादियां और चाय के बागान फिल्मों में रोमांस का परफेक्ट बैकड्रोप बनते हैं। साउथ फिल्मों के साथ-साथ बोलीवुड ने भी यहां कई गाने शूट किए हैं।
✓ मुख्य आकर्षण:
बोटेनिकल गार्डन
ऊटी लेक
टी गार्डन
• फिल्म शूटिंग लोकेशन घूमने से पहले जरूरी टिप्स:
कुछ जगहों पर प्रोफेशनल शूट या ड्रोन के लिए परमिशन की जरूरत हो सकती है।
ओफ-सीजन में होटल सस्ते मिलते हैं और भीड कम रहती है।
पहले से बजट प्लान करें - ट्रांसपोर्ट, होटल और एंट्री फीस का ध्यान रखें।
फिल्मों में दिखी ये खूबसूरत जगहें सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं हैं। आप भी इन लोकेशन्स पर जाकर अपने पसंदीदा सीन जैसा अनुभव ले सकते हैं। फिल्मी दुनिया से रियल दुनिया तक का यह सफर आपकी ट्रैवल लिस्ट को और खास बना देगा।
अगर आप ट्रैवल लवर या मूवी फैन हैं, तो इन आइकोनिक शूटिंग लोकेशन्स को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें।

0 टिप्पणियाँ