मार्च में भारत की इन जगहों को मिस न करें - कम बजट में शानदार ट्रिप
मार्च का महीना भारत में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन महीनो में से एक माना जाता है। सर्दी धीरे-धीरे विदा ले रही होती है और गर्मी अभी पूरी तरह से शुरू नहीं होती। यानी मौसम सुहावना, आसमान साफ और घूमने का मजा दुगना। सबसे अच्छी बात? इस समय कई जगहों पर पीक सीजन की तुलना में भीड कम मिलती है, जिससे होटल और ट्रैवल खर्च भी कम रहता है।
| मार्च में घूमने की टोप जगहें |
अगर आप कम बजट में शानदार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो मार्च आपके लिए गोल्डन मौका है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे मार्च में घूमने की टोप बजट जगहें, अनुमानित खर्च, पैसे बचाने के स्मार्ट टिप्स और यह ट्रिप किन लोगों के लिए सबसे बेहतर रहेगी।
• मार्च में घूमने की टोप बेस्ट बजट जगहें:
१. ऋषिकेश, उत्तराखंड:
मार्च में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है। गंगा के किनारे शांति, पहाडों का नजारा और एडवेंचर एक्टिविटीज - सब कुछ एक साथ करने को मिलती हैं।
रिवर राफ्टिंग, गंगा आरती, लक्ष्मण झूला और योग सेशन का अनुभव जरूर लें।
२-३ दिन की ट्रिप ₹४०००-₹७००० में आराम से हो सकती है, इसमें ट्रेन, होस्टल और लोकल फूड तीनों का खर्च आ जाएगा।
२. जयपुर, राजस्थान:
जयपुर में घूमने की बेस्ट जगहें हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर हैं। मार्च में यहां घूमना आरामदायक रहता है क्योंकि मार्च में यहां ज्यादा गर्मी नहीं होती।
यहां ₹८००-₹१५०० में अच्छे बजट होटल मिल जाते हैं। स्ट्रीट फूड और लोकल ढाबों में ₹२००-₹३०० में भरपेट खाना मिल सकता है।
३. वाराणसी, उत्तर प्रदेश:
सुबह गंगा घाट पर सूर्योदय देखना और शाम की गंगा आरती देखना - यह अनुभव यादगार बन जाता है। काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन भी ट्रिप को खास बनाता है।
घाट के आसपास सस्ते गेस्टहाउस उपलब्ध हैं। नाव की सवारी साझा (शेयर) करने से खर्च कम होता है।
४. पुडुचेरी:
मार्च में समुद्र किनारे का मौसम बेहद सुहावना रहता है। प्रोमेनेड बीच और फ्रेंच कोलोनी की रंगीन गलियां फोटोग्राफी लिए परफेक्ट हैं।
₹३००-₹५०० प्रतिदिन में स्कूटी किराए पर लेकर पूरा शहर आराम से घूम सकते हैं।
५. मैक्लोडगंज, हिमाचल प्रदेश:
मार्च में हल्की ठंड और साफ पहाडी नजारे यहां का मुख्य आकर्षण हैं। त्रिउंड ट्रेक खासतौर पर लोकप्रिय है।
मैक्लोडगंज में ₹८००-₹१५०० में अच्छे होमस्टे मिल जाते हैं, जिससे ट्रिप किफायती और आरामदायक बनती है।
• मार्च में ट्रैवल खर्च कितना आएगा?
३ दिन का अनुमानित बजट: ₹५०००-₹८०००
५ दिन का अनुमानित बजट: ₹८०००-₹१२०००
ट्रेन से सफर करने पर खर्च काफी कम रहता है। फ्लाइट समय बचाती है लेकिन बजट बढा देती है।
होस्टल या डोर्म स्टे चुनने से बजट आधा हो सकता है। ग्रुप में ट्रैवल कर रहे हैं तो होटल रूम शेयर करना बेहतर विकल्प है।
• मार्च में बजट ट्रैवल के जरूरी टिप्स:
एडवांस बुकिंग करने से टिकट और होटल सस्ते मिलते हैं।
ओफ-सीजन में डिस्काउंट का फायदा उठाएं।
लोकल ट्रांसपोर्ट और पब्लिक बस/ओटो का उपयोग करें।
स्ट्रीट फूड ट्राई करें, रेस्टोरेंट की तुलना में सस्ता और स्वादिष्ट होता है।
• किसके लिए बेस्ट है ये ट्रिप?
स्टूडेंट्स: कम बजट में नई जगहें एक्सप्लोर करने का शानदार मौका।
कपल्स: यहां रोमांटिक और शांत माहौल वाली जगहें उपलब्ध हैं।
फैमिली: सुहावना मौसम बच्चों और बुजुर्गों के लिए अनुकूल।
सोलो ट्रैवलर्स: सुरक्षित और बजट फ्रेंडली विकल्प।
मार्च में भारत घूमना मतलब कम खर्च में ज्यादा अनुभव। सही प्लानिंग और स्मार्ट बुकिंग के साथ आप ₹१०,००० के अंदर भी शानदार ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। अगर आप वेकेशन टालते आ रहे हैं, तो अब देर न करें - मार्च है ट्रैवल करने का परफेक्ट समय। अभी प्लान करें और यादगार सफर पर निकल पडें।
1 टिप्पणियाँ
Amazing list of budget travel destinations in India for March Weather, cost aur best places sab perfectly cover kiya hai trip planning kaafi easy ho jati hai.
जवाब देंहटाएंMarch travel ka best part bhi yahi hai ki pleasant weather aur low budget mein amazing trips possible hote hain
Aise hi useful travel content main usually StackUmbrella par bhi explore karta hoon