असम वन्यजीव पर्यटन २०२६ प्रकृति प्रेमियों, एडवेंचर ट्रैवलर्स और फोटोग्राफर्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है। असम भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित वह राज्य है, जहां घने जंगल, विशाल नदियां, दुर्लभ वन्यजीव और समृद्ध जैव विविधता देखने को मिलती है। २०२६ में बेहतर टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सफारी बुकिंग और इको-टूरिज्म पर फोकस के कारण असम वाइल्डलाइफ टूरिज्म और भी आकर्षक बन गया है।

Assam Wildlife Tourism, India
असम वन्यजीव पर्यटन



• असम क्यों है वाइल्डलाइफ टूरिज्म के लिए खास:


असम वाइल्डलाइफ टूरिज्म को खास बनाने वाले मुख्य कारण हैं:
दुनिया का सबसे बडा एक सींग वाला गैंडा यहां देखने को मिलता हैं।
यहां पर दो यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स हैं।
९००+ से अधिक पक्षी प्रजातियां यहां देखने को मिलती हैं।
ब्रह्मपुत्र नदी और उसके आसपास फैले घास के मैदान देखने लायक हैं।
कम भीड, शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता इसे घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाती हैं।

यही कारण है कि असम वन्यजीव पर्यटन अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

• काजीरंगा नेशनल पार्क - एक सींग वाला गैंडा:


काजीरंगा नेशनल पार्क असम का सबसे प्रसिद्ध और भारत का गौरव है। यह पार्क एक सींग वाले गैंडे की सबसे बडी आबादी के लिए जाना जाता है।

मुख्य आकर्षण:

एक सींग वाला गैंडा
बंगाल टाइगर
जंगली हाथी
बारहसिंगा
जल भैंस

यहां जीप सफारी और एलीफेंट सफारी दोनों का अनुभव लिया जा सकता है। असम वन्यजीव पर्यटन २०२६ में काजीरंगा सबसे टोप डेस्टिनेशन माना जा रहा है।

• मानस नेशनल पार्क - यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज:


मानस नेशनल पार्क असम और भूटान की सीमा पर स्थित है और यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।

मुख्य आकर्षण:

गोल्डन लंगूर
रेड पांडा
हिमालयन ब्लैक बियर
मानस नदी का प्राकृतिक सौंदर्य

यह पार्क वाइल्डलाइफ के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग और नेचर ट्रेकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है।

• नामेरी और ओरंग नेशनल पार्क की खासियत:


नामेरी नेशनल पार्क:

बर्ड वोचिंग के लिए मशहूर
सफेद पंखों वाला वुड डक
जिया भोरेली नदी में राफ्टिंग

ओरंग नेशनल पार्क:

“मिनी काजीरंगा” के नाम से प्रसिद्ध
गैंडा, हिरण और मगरमच्छ
कम भीड और शांत सफारी अनुभव

ये दोनों पार्क असम वन्यजीव पर्यटन २०२६ को और भी खास बनाते हैं।

• वाइल्डलाइफ सफारी के प्रकार और उनमें लगनें वाली अनुमानित लागत:


असम में २०२६ में निम्न प्रकार की सफारी उपलब्ध हैं:

जीप सफारी: ₹२५०० - ₹४५०० (पार्क के अनुसार)
एलीफेंट सफारी: ₹१२०० - ₹२००० प्रति व्यक्ति
बर्ड वोचिंग टूर: ₹८०० - ₹१५००
गाइड शुल्क: अलग से लागू
ओनलाइन बुकिंग से समय और पैसा दोनों बचता है।

• असम वाइल्डलाइफ घूमने का बेस्ट समय:


असम वन्यजीव पर्यटन २०२६ के लिए सबसे अच्छा समय:

नवंबर से अप्रैल - मौसम सुहावना, खुली सफारी
दिसंबर-फरवरी - बर्ड वोचिंग के लिए बेस्ट सीजन
मोनसून (मई-सितंबर) में कई पार्क बंद रहते हैं।

• कैसे पहुंचें - रोड, रेल और एयर रूट:


एयर:

गुवाहाटी एयरपोर्ट (LGBI) - देश के प्रमुख शहरों से कनेक्ट

रेल:

गुवाहाटी, जोरहाट, फुरकाटिंग प्रमुख रेलवे स्टेशन

रोड:

NH-२७ और NH-१५ से अच्छी रोड कनेक्टिविटी

• असम वाइल्डलाइफ ट्रिप के लिए ट्रैवल टिप्स:


सफारी पहले से बुक करें
हल्के और न्यूट्रल रंग के कपडे पहनें
दूरबीन और कैमरा जरूर रखें
प्लास्टिक का उपयोग न करें
लोकल गाइड लेना बेहतर रहता है

ये टिप्स आपकी असम वन्यजीव पर्यटन यात्रा को सुरक्षित और यादगार बनाएंगी।

• २०२६ में असम क्यों जाएं:


अगर आप २०२६ में प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं, रोमांचक सफारी का अनुभव लेना चाहते हैं और भीड-भाड से दूर शांति चाहते हैं, तो असम वन्यजीव पर्यटन २०२६ में आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

असम न सिर्फ वाइल्डलाइफ के लिए बल्कि संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और सस्टेनेबल टूरिज्म का भी बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करता हैं।



"अगर आप में सामने वाली की मदद करने की क्षमता है तो आपको उसकी मदद जरूर करनी चाहिए इससे आपको बहुत अच्छा महसूस होगा!"

0 टिप्पणियाँ