ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत लेकिन कम मशहूर जगहें
भारत को विविधताओं का देश यूं ही नहीं कहा जाता। यहां हर कुछ किलोमीटर पर भाषा, संस्कृति, खान-पान और प्रकृति बदल जाती है। जहां एक ओर ताजमहल, गोवा और मनाली जैसे मशहूर टूरिस्ट स्पोट्स हर किसी की ट्रैवल लिस्ट में होते हैं, वहीं दूसरी ओर भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें भी हैं जो आज भी भीड से दूर और लोगों की नजरों से छुपी हुई हैं।
| भारत के हिडन जेम्स |
आज-कल के ट्रैवलर सुकून, असली अनुभव और स्थानीय संस्कृति से जुडाव चाहते है। इसी लिए वो कम मशहूर जगहों पर जाना पसंद करते हैं। ये वो कम मशहूर लेकिन बेहद खूबसूरत जगहें हैं, जहां प्रकृति अपने सबसे शुद्ध रूप में दिखाई देती है और यात्रा एक यादगार अनुभव बन जाती है।
• भारत की कम मशहूर लेकिन खूबसूरत जगहें:
१. तवांग, अरुणाचल प्रदेश:
तवांग अरुणाचल प्रदेश की एक ऐसी हिल डेस्टिनेशन है जो बर्फ से ढकी पहाडियों, शांत झीलों और बौद्ध संस्कृति के लिए जानी जाती है। यहां स्थित तवांग मठ भारत का सबसे बडा बौद्ध मठ है, जो आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराता है।
घूमने का सही समय: मार्च से अक्टूबर
सर्दियों में बर्फबारी देखने वालों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं।
२. गोकर्ण, कर्नाटक:
अगर आप गोवा की भीड से दूर शांत समुद्र तट की तलाश में हैं, तो गोकर्ण आपके लिए परफेक्ट जगह है। यहां के ओम बीच, कुदले बीच और हाफ मून बीच शांति और प्राकृतिक सुंदरता का बेहतरीन मेल हैं।
यह जगह आध्यात्मिक रूप से भी खास है क्योंकि यहां महाबलेश्वर मंदिर स्थित है।
गोवा का शांत विकल्प माने जाने वाला गोकर्ण बैकपैकर्स और योग प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
३. चोपता, उत्तराखंड:
चोपता को “मिनी स्विट्जरलैंड ओफ इंडिया” भी कहा जाता है। चारों ओर फैले हरे-भरे घास के मैदान और हिमालय की बर्फीली चोटियां इसे बेहद खास बनाती हैं।
यहां से तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक की शुरुआत होती है, जो ट्रेकिंग और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए आदर्श है।
प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफर्स के लिए चोपता एक हिडन जेम है।
४. जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश:
जीरो वैली अपनी हरियाली, धान के खेतों और अपातानी जनजाति की अनोखी संस्कृति के लिए जानी जाती है। यहां की लाइफस्टाइल बेहद सरल और प्रकृति के करीब है।
हर साल होने वाला जीरो म्यूजिक फेस्टिवल इस जगह को युवाओं के बीच खास बनाता है।
अगर आप शांति और लोकल कल्चर को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो जीरो वैली जरूर जाएं।
५. मंडावा, राजस्थान:
राजस्थान का मंडावा एक छोटा सा हेरिटेज शहर है, जो अपनी खूबसूरत हवेलियों और किलों के लिए जाना जाता है। यहां की दीवारों पर बनी पेंटिंग्स और शाही वास्तुकला इतिहास की झलक दिखाती हैं।
यह जगह फोटोग्राफी और हेरिटेज ट्रैवल के शौकीनों के लिए बेहतरीन है।
भीड-भाड वाले जयपुर-उदयपुर से हटकर मंडावा एक शांत और शाही अनुभव देता है।
• इन हिडन जेम्स को घूमने के फायदे:
भारत की इन कम मशहूर जगहों को घूमने के कई फायदे हैं। यहां आपको भीड-भाड से दूर शांति मिलती है, जिससे यात्रा ज्यादा रिलैक्सिंग बनती है।
इन जगहों पर खर्च भी मशहूर जगहों के मुकाबले कम होता है, जिससे कम बजट में बेहतर अनुभव मिलता है।
सबसे खास बात यह है कि आप स्थानीय संस्कृति, खान-पान और जीवनशैली को करीब से जान पाते हैं, जो किसी भी यात्रा को खास बना देता है।
• यात्रा से पहले जरूरी टिप्स:
यात्रा से पहले सही मौसम की जानकारी जरूर लें।
स्थानीय लोगों की संस्कृति और नियमों का सम्मान करें।
कम मशहूर जगहों पर जिम्मेदार पर्यटन अपनाएं।
प्लास्टिक का उपयोग कम करें और प्रकृति को साफ रखें।
भारत की खूबसूरती सिर्फ मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स तक सीमित नहीं है। देश के हर कोने में ऐसी हिडन जेम्स मौजूद हैं जो अब भी अपनी असली सुंदरता को संजोए हुए हैं। अगर आप भीड से दूर कुछ अलग और सुकून भरा अनुभव चाहते हैं, तो इन कम मशहूर लेकिन खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।
0 टिप्पणियाँ